समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश गुप्ता ने किया कंबल वितरण: बुजुर्ग, गरीब और जरूरतमंदों को 800 से अधिक कंबल वितरित किए

 मनुष्य के जीवन की सार्थकता तभी है जब वह गरीबों और असहायों की सेवा करे - ओम प्रकाश गुप्ता 


चिरमिरी/एमसीबी (जितेंद्र मिश्रा)। चिरमिरी में बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में "कंबल वाले बाबा" के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश गुप्ता (बड़कू भैया) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हायर सेकेंडरी स्कूल हल्दीबाड़ी में कंबल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने गरीब और जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए लगभग 800 से अधिक कंबल वितरित किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, गरीब और दूर दराज से आए जरूरतमंद लोग शामिल हुए। कंबल पाकर उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी। इस पुनीत कार्य ने क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया और कार्यक्रम को सराहा गया।

समारोह को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मनुष्य के जीवन का असली उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। मनुष्य के जीवन की सार्थकता तभी है जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दियों में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित करना सच्ची मानव सेवा है। यह कंबल उन लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा, जिनके पास ठंड से बचने का कोई साधन नहीं है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।


इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें पीसीसी सचिव सुभाष कश्यप,केडी महंत, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव ऋषिकेश गुप्ता, मो आज़म, विकास गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, देंवेन्द्र राजवाड़े, अशोक बंजारे, अमित गुप्ता, अशोक संवारे, अशोक गोयल, प्रमोद मेश्राम, रतन सोनी, समीर गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।


To Top