केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ, सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती सुजाता भारद्वाज ने सिखाई बंगाली भाषा की बुनियादी बातें

चिरमिरी (जितेंद्र मिश्रा)। केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत शुक्रवार को भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ हुआ। यह विशेष कार्यक्रम आगामी सात दिनों तक संचालित किया जाएगा।


कार्यक्रम के पहले दिन विद्यालय की पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती सुजाता भारद्वाज ने विद्यार्थियों को बंगाली भाषा की बुनियादी जानकारी दी। उन्होंने संख्याओं की गिनती, अभिवादन के सामान्य शब्दों और आत्म-परिचय जैसे संवाद सिखाए। अपने संबोधन में उन्होंने भाषायी विविधता के महत्व और भाषाओं की सामाजिक व सांस्कृतिक भूमिका को रेखांकित किया।

यह आयोजन विद्यालय के प्राचार्य पॉल उदय अरोंग के निर्देशन तथा कार्यवाहक प्राचार्य एवं ग्रंथपाल अश्वनी कुमार शुक्ला के संयोजन में संपन्न हुआ।

समर कैंप में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर श्रीमती अम्बिका स्वाई, राहुल सिंह, नवीन सैनी, जितेन्द्र मिश्रा, सुरेश कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।



To Top