चिरमिरी (जितेंद्र मिश्रा)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए। केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी के छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों वर्गों में छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.28% रहा, वहीं कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 98.3% रहा।
कक्षा 12वीं (कॉमर्स संकाय) में निखिल कुमार मेहता ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, द्वितीय स्थान पर अनुज अग्रवाल रहे, जिन्होंने 92% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर निकिता सिंह ने 89.2% अंक हासिल किया।
कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) में रेणुका के. नायर ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, द्वितीय स्थान पर रिदा अंसारी रहीं, जिन्होंने 82.4% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर श्रीष्टि यादव ने 78.4% अंक हासिल किया।
कक्षा 10वीं में स्निग्धा दाना ने 95.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, द्वितीय स्थान पर यश कुमार प्रजापति रहे, जिन्होंने 94.2% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर अक्रित बेहरा ने 90.8% अंक हासिल किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री पॉल उदय अरोंग ने सभी विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट सफलता पर बधाई दी। उन्होंने इसे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। साथ ही विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

