भागवत महापुराण यज्ञ कथा का रसपान करने दूर-दूर से पहुंच रहे हैं ग्रामीण

 


खडगवां  |      

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा दिनांक 15 से   कथावाचक दीपू महाराज के मुखाग्रबिंद से खडगवां के जनपद मैदान में सुना जा रहा है, दूर-दूर से ग्रामीण  भागवत महापुराण का रसपान करने पहुंच रहे हैं |सोमवार को भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के पांचवें दिन कृष्ण बाल लीला, पूतना वध एवं गोवर्धन पूजा की वृतांत कथा सुनाई गई |

 भागवत महापुराण कथा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी कांति जायसवाल ने भी शिरकत की |

कथा सुनाते सुनाते दीपू महाराज ने क्षेत्र वासियों से आग्रह किया कि वह सभी अयोध्या के राम मंदिर एक बार जरूर जाएं क्योंकि इसे बनाने में हर हिंदू सनातनी का खून पसीना लगा हुआ है | 

गोवर्धन पूजा के अंत में गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग खिलाया गया महाराज ने एक के बाद एक सभी 56 भोग का वर्णन किया खास तौर पर  "खुरचन" के संबंध में क्षेत्र वासियों को बताया कि आप जब वृंदावन जाओगे तो खुरचन खाने को मिलेगा खुरचन कैसे बनता है उसे भी  दीपू महाराज ने बताया,  खुरचन एक बहुत ही अच्छा मीठा पकवान है  और यह भगवान श्री कृष्ण को बहुत ही प्रिया है  तो मैं बनाने की विधि भी बता देता हूं,  5 लीटर दूध को  चला कर ढाई लीटर कर दो  मध्यम आंच में पकाना है जब पापड़ी बन जाए उसे निकालकर जमाते जाना है  और फिर उसे दबा देना है |

आकृति क्रेशरवानी कक्षा नवमी आत्मानंद विद्यालय खडगांव की छात्रा को  हूबहू गोवर्धन भगवान के रूप में सजाया गया एवं पूजा अर्चना के पश्चात 56 भोग भी लगाया गया |

अंत में श्रद्धालुओं को खीर एवं खिचड़ी भोग खिलाया गया |



To Top