इस मौक़े पर छोटे बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कराई गई। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने रचनात्मक कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया।
बच्चों ने पंडित नेहरू,भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, भीमराव अंबेडकर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रजिया सुल्तान, तीजन बाई, सावित्री बाई फुले और अन्य ऐतिहासिक पात्रों के रूप में प्रस्तुत होकर सबका दिल जीत लिया। बच्चों की मासूमियत और उनके रंग-बिरंगे परिधानों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पॉल उदय अरोंग ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों को उनसे प्रेरणा ग्रहण करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं, और उनमें नैतिकता, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का विकास करना हम सभी का कर्तव्य है।
उक्त कार्यक्रम का संचालन प्राइमरी सीसीए प्रभारी सुश्री कोमल शर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती आशा द्वारा किया गया । इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
