लायंस क्लब चिरमिरी वरदान ने हसदेव तट पर आधिकारिक यात्रा का आयोजन किया

 रीजन और जोन चेयरपर्सन ने की क्लब की गतिविधियों की सराहना; मनोरंजक पिकनिक और खेलों के साथ कार्यक्रम संपन्न


चिरमिरी(जितेंद्र मिश्रा)। लायंस क्लब चिरमिरी वरदान ने रीजन चेयरपर्सन रजनी अग्रवाल और जोन चेयरपर्सन डॉ. मंजुलिका करण की आधिकारिक यात्रा का आयोजन हसदेव नदी के तट पर किया।


इस कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा वर्षभर संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की गई, जिसे दोनों अधिकारियों ने सराहा।

सुरम्य प्राकृतिक वातावरण में यह कार्यक्रम पिकनिक और मनोरंजक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुनमुन जैन के नेतृत्व में क्लब की सदस्यों सुमन अग्रवाल, पायल ठाकुर, संतोषी पांडेय, प्रीति अग्रहरी, अंजना जायसवाल, सुजाता भारद्वाज, ललिता जायसवाल, स्पिता चक्रवर्ती, मुक्ता रॉय, प्रतिमा डेहरिया, देवयानी चक्रवर्ती, जिगना जेठवा, संध्या केसरवानी, अंजू गुप्ता, काकुली रॉय, सुनीता सोनी, रंजू सिंह, डॉ. शालिनी सोनी, कमला गढ़देवा, लक्ष्मी महोबिया, रश्मीत छाबड़ा, शिल्पी श्वेता सिंह, रीना रजक, रजनी प्रजापति, बीना डे सिंह, भारती गुप्ता, आशा आइच और आशा गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

To Top