चिरमिरी (जितेंद्र मिश्रा)। लायंस क्लब रीजन 5 की सत्र 2024-25 की रीजन कॉन्फ्रेंस होटल हसदेव, मनेंद्रगढ़ में रीजन चेयरपर्सन रजनी अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर रीजन एवं जोन के सभी क्लबों की गतिविधियों का मूल्यांकन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस दौरान लायंस क्लब चिरमिरी वरदान को उसकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 16 पुरस्कारों से नवाज़ा गया। रीजन चेयरपर्सन रजनी अग्रवाल व जोन चेयरपर्सन डॉ. मंजुलिका करण ने क्लब की सराहनीय उपलब्धियों के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित किया।सम्मानित किए गए पदाधिकारी एवं पुरस्कार:
मुनमुन जैन – सर्वश्रेष्ठ व स्टार अध्यक्ष
सुमन अग्रवाल – सर्वश्रेष्ठ सचिव
पायल ठाकुर – श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष
प्रीति अग्रहरि – सर्वश्रेष्ठ डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन
संतोषी पाण्डेय – श्रेष्ठ डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन व सेवा सप्ताह
इसके अतिरिक्त, वरदान संस्कार केंद्र, संस्कृति साड़ी वॉकथॉन, बेस्ट रिपोर्टिंग, बैनर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान, सर्वाधिक उपस्थिति व सर्वश्रेष्ठ स्क्रैप बुक जैसी विभिन्न श्रेणियों में भी क्लब को सम्मानित किया गया।
इस भव्य आयोजन में रीजन 5 के सभी क्लबों के पदाधिकारी एवं विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। लायंस क्लब चिरमिरी वरदान की सक्रियता एवं सेवा-भावी गतिविधियों की अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।सम्मेलन में प्रमुख रूप से मुनमुन जैन, सुमन अग्रवाल, पायल ठाकुर, संतोषी पाण्डेय, अंजना जायसवाल, सुजाता भारद्वाज, स्पिता चक्रवर्ती, जिगना जेठवा, संध्या केसरवानी, अंजू गुप्ता, प्रतिमा डहरिया, मुक्ता रॉय, रीना रजक एवं आशा गुप्ता सुमित अन्य जन उपस्थित रहे।



