हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री रामचरितमानस गायन वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 



एमसीबी/ खडगवां

हर वर्ष की भांति दिनांक 19/4/24 एवं 20/4/24 को हनुमान जन्मोत्सव के  उपलक्ष में श्री राम चरित मानस गायन वादन प्रतियोगिता  का आयोजन माँ महामाया मंदिर, चनवारीडांड में  किया गया |

  प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल प्रथम दिन   रामचरितमानस गायन वादन प्रतियोगिता में शिरकत की और छोटे-बड़े सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया |

 दो दिनों तक चलने वाले प्रतियोगिता में 59 मंडलियों ने भाग लिया | जिसमे बालक, बालिका, महिला, पुरुष, सभी ने 25-25 मिनट में अपनी प्रस्तुति दी | मानस मंडलियों ने रामचरितमानस से एक दोहा का वाचन एवं भजन प्रस्तुत किया प्रस्तुत किए गए दोहे के विषय में प्रतिभागियों से  निर्णायक गण  द्वारा  प्रश्न भी किया गया, गायन वादन एवं उत्तर अनुसार प्रतिभागियों को अंक दिए गए  |



प्रतियोगिता में नवदुर्गा बालिका मंडली लेबुआ प्रथम, मां गायत्री बाल मंडली सांवारावां द्वितीय, वंदना बालिका मंडली, मझार टोता तृतीय, 

महिला वर्ग में मां संतोषी उपासना महिला मंडली पिपरा प्रथम, मां सरस्वती महिला मंडली, सर्डी द्वितीय, जय मां भवानी महिला मंडली गिरजापुर तृतीय, 

पुरुष वर्ग में श्री राधे कृष्णा मानस मंडली सर्डी प्रथम, सर्वमंगला मानस मंडली पटना द्वितीय एवं  प्रज्ञा मानस परिवार आंजोखुर्द ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

To Top