छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का पटना में भव्य स्वागत, करमा नृत्य और आतिशबाजी से गूंजा आदर्श चौक

पटना / बैकुण्ठपुर । नगर पंचायत पटना के आदर्श चौक में मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन कर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किया। जैसे ही वे आदर्श चौक पहुँचे, पूरा क्षेत्र आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और करमा नृत्य से गूंज उठा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें महामाला पहनाकर सम्मानित किया और पारंपरिक करमा नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग-बिरंगा प्रदर्शन किया। यह आयोजन सिर्फ एक स्वागत नहीं था, बल्कि यह स्थानीय जनसमर्थन और भाजपा की एकजुटता का प्रदर्शन भी था।

इस भव्य कार्यक्रम की अगुवाई नगर पंचायत पटना अध्यक्ष गायत्री सिंह ने की। उनके साथ मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, भाजपा नेता योगेंद्र मिश्रा, तथा भाजपा जिला महामंत्री कपिल जायसवाल। इसके अलावा क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी मदन गोपाल अग्रवाल, भाजपा नेता अंचल राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद साहू, तथा जनपद सदस्य रंजीत मंडल, सत्यम साहू, विजय राजवाड़े सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।मंच से मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्तओं व उपस्थित आमजनों को संबोधित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी व नगर पंचायत पटना अध्यक्ष गायत्री सिंह ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया।


To Top